Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राज्य के पूर्व मंत्री उपेन किस्कू का निधन, आदिवासी अधिकार आंदोलन के थे प्रमुख चेहरे

वह 83 वर्ष के थे। बांकुड़ा के एक नर्सिंगहोम में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बांकुड़ा जिला कार्यालय लाया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

25 Dec 2025

राज्य के पूर्व मंत्री उपेन किस्कू का निधन, आदिवासी अधिकार आंदोलन के थे प्रमुख चेहरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आदिवासी अधिकारों की मजबूत आवाज रहे राज्य के पूर्व मंत्री उपेन किस्कू का बुधवार रात निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बांकुड़ा के एक नर्सिंगहोम में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बांकुड़ा जिला कार्यालय लाया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपेन किस्कू का राजनीतिक सफर 70 के दशक में जंगलमहल क्षेत्र से शुरू हुआ। उस समय आदिवासियों की जीवन और आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन हुए। केंदु पत्ता संग्रह और बिक्री का उचित मूल्य, बीड़ी उद्योग से जुड़े श्रमिकों के अधिकार और उनकी आर्थिक सुरक्षा को लेकर चले आंदोलनों में उपेन किस्कू अग्रिम पंक्ति में थे। केंदु पत्ता आंदोलन के प्रमुख चेहरों में उनकी गिनती होती थी। इसी आंदोलन से उनके राजनीतिक जीवन की नींव पड़ी।

पेशे से प्राथमिक शिक्षक रहे उपेन किस्कू बाद में बांकुड़ा जिले में वामपंथी राजनीति का बड़ा नाम बने। 1977 में पहली बार वह राइपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार आठ बार उन्होंने इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2011 में राज्य में राजनीतिक बदलाव के बावजूद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

1982 से 2006 तक वह राज्य सरकार में अनग्रसर वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री रहे। पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। आदिवासी अधिकार मंच के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से जंगलमहल के जिलों में गांव-गांव सरकारी स्कूल और आदिवासी सहकारी संस्थाएं स्थापित हुईं।

2016 के बाद वह सक्रिय संसदीय राजनीति में नहीं रहे, लेकिन पार्टी से उनका जुड़ाव अंत तक बना रहा। वह नियमित रूप से राइपुर स्थित पार्टी कार्यालय आते जाते थे और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल रहते थे।

परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद मस्तिष्क में रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजन उन्हें बांकुड़ा के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराए थे, जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया। उपेन किस्कू के निधन से जंगलमहल और वामपंथी राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्य के पूर्व मंत्री उपेन किस्कू का निधन, आदिवासी अधिकार आं
वह 83 वर्ष के थे। बांकुड़ा के एक नर्सिंगहोम में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बांकुड़ा जिला कार्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News